ICC POTM Award: संजू सैमसन को अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम, आईसीसी से मिला खास सम्मान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 का विनर बनवाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन को आईसीसी ने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वह मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार से नवाजे गए हैं। इस अवॉर्ड की रेस में जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीकी कॉनर एस्टरहुइजेन भी शामिल थे। संजू ने दोनों को पीछे छोड़कर ये सम्मान हासिल किया।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे संजू
इसी साल फरवरी-मार्च में खेले गए टी20 वर्ल्डकप में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक बनाए थे। उनकी इन्हीं पारियों की टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका रही थी। अपनी इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए संजू को वर्ल्डकप 2026 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
संजू ने वर्ल्डकप के सुपर-8 राउंड के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रन छोटक डाले। खिताबी मुकाबले में भी संजू का बल्ला जमकर चला। उन्होंने इस मैच में 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली।
यह गौरव का क्षण - संजू सैमसन
संजू ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिलने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह काफी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को चैंपियन बनाने में अपना योगदान देना किसी सपने से कम नहीं है। देश में कई टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, उनमें से मुझे मौका मिलना सौभाग्य की बात है।
Created On :   14 April 2026 8:16 PM IST












