CSK Vs KKR: चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास की पहली टीम बनी

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2022 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। इस सीजन में चेन्नई की लगातार दूसरी, जबकि कोलकाता की चौथी हार है। सीएसके के हाथों मिली इस हार के बाद केकेआर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। आइए जानते हैं उस अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में....
5 में से नहीं जीत सकी एक भी मैच
आईपीएल के अभी तक के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई टीम अपने शुरुआत के पांच मुकाबलों में से एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इस सीजन में कोलकाता ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, इनमें से 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
रिंकू सिंह और फिन एलन हुए फ्लॉप
मैच की बात करें तो चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए। जबाव में कोलकाता केवल 160 रन ही बना सकी। टीम का कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। रमनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। फिन एलन से लेकर रिंकू सिंह तक सभी फ्लॉप रहे। वहीं सीएसके की तरफ से गेंदबाजी ने नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
इससे पहले चेन्नई ने संजू सैमसन की 48 और डेवाल्ड ब्रेविस की 41 रन की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
Created On :   15 April 2026 12:31 AM IST












