IPL 2026: RR ने SRH को दिया 229 रन का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और जुरेल ने जमकर मचाया तूफान, ईशान मलिंगा ने झटके 2 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीता कर गेंदबाजी चुनी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। SRH को यह मैच जीतने के लिए 229 रन बनाने होंगे।
वैभव ने जड़ा शतक
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में में तीसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 37 गेंदों में 103 रन की पारी खेली। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 12 छक्के और 5 चौके लगाकर 92 रन बाउंड्री से ही जोड़े। शतकीय पारी खेलने से उनके सिर पर ऑरेंज कैप सज गई है।
40 से कम गेंद में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- 2 बार - वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद, 36 गेंद)
- 1 बार - क्रिस गेल
- 1 बार - यूसुफ पठान
- 1 बार - हेनरिक क्लासेन
- 1 बार - डेविड मिलर
- 1 बार - ट्रेविस हेड
- 1 बार - प्रियांश आर्या
राजस्थान के हीरो वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगा दिया। वहीं, धुव्र जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। आखिरी ओवरों में फरेरा ने 16 बॉल पर 33 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। पैट कमिंस, नीतीश रेड्डी, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे को एक-एक विकेट मिला।
Created On :   25 April 2026 9:39 PM IST










