IPL 2026: 'आप अभिषेक जैसे शानदार खिलाड़ी का..', रियान पराग ने इसे बताया हैदराबाद के खिलाफ मिली हार की वजह

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शनिवार को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले इस मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। 229 रन के टारगेट को हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 57, ईशान किशन ने 74 और नीतीश रेड्डी ने 36 रन की पारी खेली।
यह इस सीजन में राजस्थान की तीसरी हार है। मैच के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने हार की वजह खराब फील्डिंग को माना। उन्होंने कहा कि टीम को मुकाबले में कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा।
यह भी पढ़े -खराब गेंदबाजी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की गलतियां पड़ीं दिल्ली को भारी, हाथ से गंवाया जीता हुआ मैच
'अभिषेक का कैच नहीं छोड़ सकते'
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रियान ने कहा, "स्किल के हिसाब से हमने काफी अच्छा किया। हालांकि, हमने कैच छोड़े, जो हमें भारी पड़ा। अभिषेक जैसे शानदार खिलाड़ी के आप कैच नहीं छोड़ सकते हैं। यह देखने लायक होगा। यह गेम का एक हिस्सा है। हमें क्लिनिकल होना होगा और फील्डिंग एक बड़ा रोल निभाती है। हम अगले मैच में मानसिक तौर पर तरोताजा होकर वापस आएंगे।"
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में स्थिति सुधारना सीएसके का लक्ष्य, होम ग्राउंड पर जीटी से भिड़ंत
उन्होंने आगे कहा, "सच कहूं तो, उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और शानदार यॉर्कर फेंके। हम 10-15 रन और बनाना चाहते थे। वे दोनों (ईशान और अभिषेक) बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और मुझे लगा कि मेरे और फरेरा के पास विकेट लेने का बेहतर चांस था, विकेट में स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद नहीं थी। असल में चीजें प्लान के मुताबिक नहीं रही, लेकिन अगली बार भी ऐसा ही करेंगे।"
Created On :   26 April 2026 12:52 AM IST










