Highest Powerplay Score in IPL: दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने बना डाला बंपर रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन खाने वाली टीम बनी DC

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। 265 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब ने भी धुंआधार शुरुआत की है। टीम ने अपने पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिए है। इसके साथ ही टीम ने इतिहास रच दिया है।
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर
पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर दर्ज हो गया है। दिल्ली के ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने पहले 6 ओवर में 116 रन बना डाले। खास बात यह रही कि इन 116 रनों में से 71 रन तो प्रियांश आर्या ने ही बना डाले। इसके लिए उन्होंने केवल 23 गेंदें लीं। वहीं प्रियांश ने 14 गेंदों पर 38 रन बनाए।
वहीं दिल्ली आईपीएल की सबसे ज्यादा रन खाने वाली टीम बन गई। क्योंकि अभी तक आईपीएल में पॉवरप्ले में जो दो बड़े स्कोर बने हैं वो दिल्ली के खिलाफ ही बने हैं। इससे पहले 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ पॉवरप्ले में 125 रन बनाए थे। अब पंजाब ने भी दिल्ली के खिलाफ ही पॉवरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
आईपीएल में पॉवरप्ले के टॉप-5 स्कोर
125 रन - सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
116 रन - पंजाब किंग्स (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
107 रन - सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स)
105 रन - सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम पंजाब किंग्स)
105 रन - कोलकाता नाइट राइडर्स (बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
100 रन - चेन्नई सुपर किंग्स (बनाम पंजाब किंग्स)
Created On :   25 April 2026 7:48 PM IST










