DC Vs PBKS: खराब गेंदबाजी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की गलतियां पड़ीं दिल्ली को भारी, हाथ से गंवाया जीता हुआ मैच

खराब गेंदबाजी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की गलतियां पड़ीं दिल्ली को भारी, हाथ से गंवाया जीता हुआ मैच
दिल्ली को पंजाब के हाथों मिली हार की सबसे बड़ी वजह उसकी खराब फील्डिंग है। पंजाब को 71 रन की पारी खेलकर जीत दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर के दो आसान कैच छूटे।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल 2026 का अभी तक का सबसे बड़ा मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के दिए 265 रन के पहाड़ जैसे टारगेट को 7 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। दिल्ली को मिली इस हार की वजह उनकी खराब गेंदबाजी से ज्यादा कुछ और है। आइए जानते हैं कौन सी है वो गलती, जिसकी वजह से मैच दिल्ली के हाथ से निकल गया।

करुण नायर की दो गलतियां पड़ीं भारी

दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गए इस मुकाबले का सबसे निर्णायक मोड़ तब आया जब करुण नायर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का दो आसान कैच ड्रॉप कर दिए। पहले उन्होंने 16वें ओवर में विप्रज निगम की गेंद पर अय्यर का कैच लॉन्ग ऑफ पर छोड़ा। वह समय अय्यर 28 रन बनाकर खेल रहे थे।

फिर इसके अगले ही ओवर में उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर लॉन्ग ऑन में अय्यर का कैच छोड़ दिया। इन दो जीवनदानों का फायदा अय्यर ने भरपूर उठाया और नाबाद 71 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

फैंस ने किया जमकर ट्रोल

इन आसान से कैचों को छोड़ने पर करुण नायर की दिल्ली फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की। उनका कहना है कि यदि उस समय अय्यर का कैच पकड़ लिया जाता, तो दिल्ली इस मैच को जीत जाती। बता दें कि यह इस सीजन में दिल्ली की चौथी हार है। वहीं पंजाब की जीत का सिलसिला जारी है। वह अपने 7 मुकाबलों में से 6 जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर एक की पोजिशन पर बनी हुई है।

Created On :   26 April 2026 12:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story