PBKS Vs DC: पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, IPLका सबसे बड़ा टारगेट किया चेज , प्रभसिमरन और अय्यर की पारियों ने फेरा राहुल के शतक पर पानी

पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, IPLका सबसे बड़ा टारगेट किया चेज , प्रभसिमरन और अय्यर की पारियों ने फेरा राहुल के शतक पर पानी
दिल्ली के दिए 264 रन के टारगेट को पंजाब ने 18.5 ओवर में ही चेज कर लिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दिल्ली के दिए 265 रन के टारगेट को पंजाब ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। वहीं इस सीजन में यह पंजाब की 6वीं जीत है। सात मैचों में 6 जीत और 1 ड्रॉ के साथ उसके 13 नंबर हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजिशन पर है।

राहुल ने लगाया तूफानी शतक

मैच में टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने केएल राहुल की नाबाद 152 और नितीश राणा की 91 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। केएल राहुल ने अपनी इस शानदार पारी की बदौलत कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

प्रभसिमरन और अय्यर की फिफ्टी

265 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली को प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 6.5 ओवर में 126 रन जोड़ दिए। उनकी इसी पार्टनरशिप ने पंजाब की जीत की नींव रखी। प्रियांश आर्या ने 17 गेंदों पर 43 जबकि प्रभसिमरन ने 26 गेंदों पर 76 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभलकर बैटिंग की। उन्होंने पहले नेहल बढेरा और फिर शशांक सिंह के साथ अहम साझेदारियां कर पंजाब को जीत दिलाई। अय्यर ने 36 गेंदों पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। उनके अलावा कप्तान अक्षर पटेल और विप्रज निगम को 1-1 सफलता मिली।

Created On :   25 April 2026 8:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story