IPL 2026: चेन्नई ने गुजरात को दिया 159 रन का टारगेट, कप्तान गायकवाड़ ने खेली 74 रन की शानदार पारी, कगिसो रबाडा ने झटके 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।
गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने 4 विकेट 37 रन पर गंवा दिए थे। संजू सैमसन 11, उर्विल पटेल 4, डेवाल्ड ब्रेविस 2 और सरफराज खान बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान गायकवाड़ ने शिवम दुबे के साथ 59 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। शिवम दुबे (22) का विकेट गिरने के बाद सरफराज कार्तिक शर्मा और आखिर में जेमी ओवर्टन के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारियां कर टीम को 158 रन के फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। गायकवाड़ जो लीग की शुरुआत से लेकर पिछले मैच तक खराब फॉर्म में चल रहे थे उन्होंने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने 60 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। यदि वह क्रीज पर नहीं टिके होते तो शायद चेन्नई 100 रन भी नहीं बना पाती।
गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए। उनके अलावा अरशद खान ने दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार के खाते में 1-1 सफलता आई।
दोनों टीमों की प्लेइंग और इम्पैक्ट प्लेयर्स
चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर - सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष और मैथ्यू शॉर्ट।
गुजरात टाइटंस (GT) - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।
इम्पैक्ट प्लेयर - राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।
Created On :   26 April 2026 5:46 PM IST











