CSK Vs GT: गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया, दर्ज की सीजन की चौथी जीत, सुदर्शन ने खेली 87 रन की पारी

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 के 37वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में उसकी चौथी जीत है। वह अब 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई की यह पांचवी हार थी। टीम 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है।
चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में में पहले बैटिंग करते हुए सीएसके 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। 159 रन के टारगेट को गुजरात ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी
चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 74 रन की पारी खेली। यह इस सीजन का उनका पहला अर्धशतक है। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 37 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान गायकवाड़ ने शिवम दुबे के साथ छोटी लेकिन अच्छी साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शिवम दुबे ने 22 रन बनाए।
गुजरात की तरफ से कगिसो रबाडा सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने तीन विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उनके अलावा अरशद खान को दो सफलता मिलीं।
फिर गरजा साईं सुदर्शन का बल्ला
159 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर साईं सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन की साझेदारी हुई। गिल 33 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ मिलकर शानदार 97 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। साईं सुदर्शन ने 46 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन की पारी खेली। बटलर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की ओर से अकील हुसैन और नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला।
Created On :   26 April 2026 8:22 PM IST











