IPL News: ऋतुराज गायकवाड़ नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने लगाई है CSK के लिए सबसे धीमी फिफ्टी, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 का 37वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की 74 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लेकिन गायकवाड़ की यह पारी बहुत धीमी रही, इस वजह से उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
टी20 क्रिकेट में आजकल 15-20 गेंदों पर अर्धशतक लगना आम बात हो गई है। लेकिन गायकवाड़ का अर्धशतक 49 गेंदों पर आया। इसके साथ ही वह चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। आइए जानते हैं इसके बारे में...
पार्थिव पटेल के नाम दर्ज है सबसे धीमा अर्धशतक
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पार्थिव पटेल के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल के तीसरे सीजन यानि 2010 में पंजाब के खिलाफ 53 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी। इस सूची में दूसरा नाम मैथ्यू हेडन का है, जिन्होंने आईपीएल 2009 में मुंबई के खिलाफ 51 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
पार्थिक पटेल - बनाम पंजाब किंग्स (2010) - 53 गेंदों में फिफ्टी
मैथ्यू हेडन - बनाम मुंबई इंडियंस (2009) - 51 गेंदों में फिफ्टी
मुरली विजय - बनाम पंजाब किंग्स (2013) - 50 गेंदों में फिफ्टी
मुरली विजय - बनाम राजस्थान रॉयल्स (2013) - 49 गेंदों में फिफ्टी
ऋतुराज गायकवाड़ - बनाम गुजरात टाइटंस (2026) - 49 गेंदों में फिफ्टी
Created On :   26 April 2026 7:04 PM IST










