Match Preview: लखनऊ और कोलकाता के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मैच, सीजन में दूसरी बार होगी टक्कर, देखें संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ और कोलकाता के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मैच, सीजन में दूसरी बार होगी टक्कर, देखें संभावित प्लेइंग-11
आईपीएल 2026 में आज का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 में आज का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 से शुरू होगा जबकि टॉस 7 बजे फेंका जाएगा। यह सीजन में दोनों के बीच होने वाली दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 3 अप्रैल को लखनऊ और कोलकाता का आमना-सामना हुआ था, जिसके लखनऊ को 3 विकेट से जीत मिली थी।

इस सीजन में दोनों टीमों का अभी तक प्रदर्शन देखें तो लखनऊ ने 7 में से दो मैच जीते और 5 हारे हैं। वहीं कोलकाता को 7 में से अब तक केवल एक ही मैच में जीत मिली है। पॉइंट्स टेबल में चार अंक के साथ लखनऊ 9वें जबकि 3 अंक के साथ कोलकाता आखिरी यानि दसवें पायदान पर है।

हेड टू हेड में लखनऊ का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 5 में लखनऊ को और 2 में कोलकाता को जीत मिली है। इस सीजन में भी दोनों के बीच एक मैच खेला गया है, जिसमें लखनऊ जीती है। ऐसे में इस मैच में भी लखनऊ का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

लखनऊ सुपर जायंट्स - मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स - टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

Created On :   26 April 2026 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story