11 रन बनाकर भी संजू सैमसन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

11 रन बनाकर भी संजू सैमसन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना को छोड़ा पीछे
आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन ने महज 11 रन बनाकर बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन ने महज 11 रन बनाकर बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

संजू सैमसन ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए। संजू ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। गेंदों के लिहाज से संजू सैमसन आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

संजू ने 5 हजार रन 3,555 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं। वहीं, रैना ने यह मुकाम 3,620 गेंदें खेलकर हासिल किया था। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 3,288 गेंदें खेलकर हासिल की थी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 21 रनों के स्कोर पर पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा।

सैमसन 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे उर्विल पटेल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सरफराज को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन ही बना सके और मानव सुथार की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों में कैच देकर लौटे।

चेन्नई सुपर किंग्स छह ओवर के पावरप्ले में 3 विकेट खोकर सिर्फ 28 रन बना सकी, जो इस सीजन का किसी भी टीम द्वारा बनाया गया पावरप्ले में दूसरे सबसे कम स्कोर भी है। सीएसके ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उर्विल पटेल आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलने उतरे हैं। वहीं, जीटी ने प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर अरशद खान को मौका दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story