Lungi Ngidi Injury: पंजाब और दिल्ली के मैच में मचा हंगामा, बुरी तरह इंजर्ड हुआ ये खिलाड़ी, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। 265 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब ने भी धुंआधार शुरुआत की है। टीम ने अपने पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिए है।
एनगिडी हुए चोटिल
पंजाब की पारी की शुरुआत में मैदान पर ऐसा कुछ हुआ कि देखने वालों की सांसे रुक गई। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के चक्कर में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनकी चोट इतनी गंभीर है कि स्ट्रेचर और एंबुलेंस को मैदान पर बुलाना पड़ा।
मामला पंजाब की पारी के तीसरे ओवर का है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे और सामने पंजाब के बैटर प्रियांश आर्या थे। प्रियांश ने मिडऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल का बल्ले से संपर्क नहीं हुआ और गेंद ऊंची खड़ी हो गई। इस कैच को पकड़ने के लिए लुंगी एनगिडी ने भरपूर कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे एनगिडी का इस आईपीएल सीजन में खेलना मुश्किल दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 दिल्ली की गर्मी में केएल-नितीश का 'तूफान', डीसी ने पीबीकेएस को दिया 265 रन का विशाल टारगेट
दरअसल, एनगिडी कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह गिर गए, उनका सिर जमीन पर जोर से टकरा गया। उनकी गर्दन में गंभीर एंजरी हो गई। एनगिडी की हालत ऐसी थी कि उनसे उठते भी नहीं बन रहा था। इसके बाद दिल्ली का मेडिकल स्टॉफ मैदान पर पहुंचा। एनगिडी की हालत देखकर मैदान पर ही स्ट्रेचर और एंबुलेंस को बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनगिडी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। देखें वीडियो...
Created On :   25 April 2026 6:52 PM IST










