IPL 2027: मुंबई इंडियंस आज करेगी टीम के कप्तान का ऐलान, 6 टीमों के लीडर तय, 3 कर रही हैं तलाश

मुंबई इंडियंस आज करेगी टीम के कप्तान का ऐलान, 6 टीमों के लीडर तय, 3 कर रही हैं तलाश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2027 के लिए मिली ऑक्शन अगले महीने की 16 तीरीख को गोवा के पांच सितारा होटल में होनी है। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन सूची जारी कर दी है। 6 टीमों के कप्तान कंफर्म हो चुके हैं, लेकिन तीन टीमें अपने लीडर की तलाश अभी भी कर रही हैं। आज MI (मुंबई इंडियंस) अपने कप्तान के नाम का ऐलान करेगी। इसी बीच आइए जानते हैं कि कौन किस टीम की कमान संभाल रहा है?

एमआई अपने कप्तान का ऐलान आज शाम पांच बजकर 45 मिनट पर करेगी, खबर है कि रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकते हैं। रोहित शर्मा अपनी टीम को अब तक 5 बार खिताब दिला चुके हैं। वह टूर्नामेंट में 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं। बाकी अन्य टीमों की क्या स्थिति है इसके बार में आपको बताते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीता कर ट्राफी का सूखा खत्म किया। 2025 के बाद फिर 2026 में भी पाटीदार ने आरसीबी को चैंपियन बनाया। अब उन्हें हटाए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी एमएस धोनी ने काफी लंबे समय तक की और एक नए कप्तान को तैयार किया। अब धोनी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। मौजूदा समय में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे हैं, जो उनको खुद धोनी ने तैयार किया। संजू सैमसन के आने से ये बहस छिड़ी थी कि क्या गायकवाड़ को कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन पिछले साल संजू भी गायकवाड़ की कप्तानी में खेले थे।

हार्दिक पांड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस से जाने के बाद टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई। गिल मौजूदा समय में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं बनता है। इस मतलब गिल ही आईपीएल 2027 में गुजरात के कप्तान बने रहेंगे।

पंजाब किंग्स

हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स (PBKS) में आ गए हैं। ऐसे में सवाल उठा था कि क्या पांड्या कप्तान होंगे? लेकिन खुद पांड्या ने स्पष्ट कर दिया था कि वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही खेलेंगे।

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में चले तो उसके बाद टीम ने रियान पराग को फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया था। वह युवा है इसलिए उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था। यह लगभग तय है कि वही कप्तान बने रहेंगे क्योंकि उनके नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले ही पैट कमिंस यह कंफर्म कर चुके है कि वह यह टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आएंगे, चाहे वह हाफ सीजन के लिए आए। ऐसे में वही कप्तान रहेंगे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कमान संभाल सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी की थी, लेकिन अब ट्रेड के जरिए उनके पूर्व कप्तान ऋषभ पंत टीम में लौट आए हैं। कोचिंग स्टाफ में भी कई बदलाव हुए हैं। सौरव गांगुली हेड कोच और युवराज सिंह बैटिंग कोच बनाए गए हैं। दिल्ली के कप्तान की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे ने साल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी लेकिन अब वह संन्यास ले चुके हैं। केकेआर ने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। रिंकू सिंह प्रबल दावेदार हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत ने पिछली बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी की थी। उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। पंत इस बार टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। लेकिन टीम के नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है।

Created On :  

Tags

Next Story