Yashasvi Jaiswal Test Record: क्राइस्टचर्च के मैदान पर उतरते ही यशस्वी जायसवाल ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च के मैदान पर उतरते ही यशस्वी जायसवाल ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में उतरते ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उनका यह रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास के खास पन्नों में दर्ज हो गया है। जायसवाल ने मैदान पर उतरते ही दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी थी। विपक्षी टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। इस मैच से गुरनूर बरार ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है और डेवोन कॉनवे को अपने रेड बॉल करियर का सबसे पहला शिकार बनाया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेल रहे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का 33वां टेस्ट मैच खेला। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग वेन्यू पर खेलने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने अपने करियर के पहले 32 टेस्ट मैच 32 अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे। इस लिस्ट में जवागल श्रीनाथ और वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन भी हैं।

डेब्यू के बाद लगातार अलग-अलग मैदानों पर सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले बल्लेबाज

33 टेस्ट - संजय मांजरेकर (भारत)

33 टेस्ट - यशस्वी जायसवाल (भारत)

32 टेस्ट - सचिन तेंदुलकर (भारत)

24 टेस्ट - जवागल श्रीनाथ (भारत)

24 टेस्ट - दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज)

32 टेस्ट मैचों में जायसवाल ने शानदार औसत में रन बनाए

यशस्वी जायसवाल अभी तक वनडे और टी-20 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इस मुकाबले से पहले खेले गए 32 टेस्ट मैचों में जायसवाल ने 48.16 की शानदार औसत से 2,697 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक 7 शतक और 14 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें दो शानदार दोहरे शतक भी शामिल हैं और 214 रन उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story