IPL 2027: मुंबई इंडियंस में 'रोहित युग' की वापसी, फ्रेंचाइची ने 2027 सीजन के लिए बनाया कप्तान, पोस्ट कर कहा - 'मुस्कुराइए..'

मुंबई इंडियंस में रोहित युग की वापसी, फ्रेंचाइची ने 2027 सीजन के लिए बनाया कप्तान, पोस्ट कर कहा - मुस्कुराइए..
मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2027 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए टीम की कप्तानी सौंपी है। हार्दिक पांड्या के ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में जाने के बाद मुंबई को नए कप्तान की तलाश थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अपने सबसे सफल लीडर पर दोबारा भरोसा जताया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2027 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए टीम की कप्तानी सौंपी है। हार्दिक पांड्या के ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में जाने के बाद मुंबई को नए कप्तान की तलाश थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अपने सबसे सफल लीडर पर दोबारा भरोसा जताया है।

MI को 5 बार बनाया चैंपियन

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी। वह सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। एक दशक से ज्यादा मुंबई का नेतृत्व करते हुए रोहित ने पांच खिताब टीम को जिताए।

मुंबई इंडियंस ने 27 नवंबर (शुक्रवार) को सोशल मीडिया इसकी घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मुस्कुराइए, सब लोग मुस्कुराइए।' पोस्ट के साथ ब्लू हार्ट और #CaptainRo हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है।

रोहित का शानदार कप्तानी रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 को मिलाकर कुल 163 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान 91 मैचों में उन्हें जीत जबकि 68 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चार मुकाबले टाई रहे हैं। रोहित की जीत का प्रतिशत करीब 56 रहा है।

कप्तानी के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। कीरोन पोलार्ड टीम के हेड कोच बने हैं। वहीं, रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी, मिचेल मैक्लेनघन गेंदबाजी, टी. दिलीप फील्डिंग और धवल कुलकर्णी डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच बनाए गए हैं।

Created On :  

Tags

Next Story