आईपीएल 2027: एमआई के कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया, नीता और आकाश के साथ अच्छी बातचीत, हम चुनौतियों के लिए तैयार

एमआई के कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया, नीता और आकाश के साथ अच्छी बातचीत, हम चुनौतियों के लिए तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। एमआई ने आधिकारिक तौर ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रोहित पर भरोसा जताया है क्योंकि वह टीम को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। हार्दिक पांड्या के पंजाब में जाने के बाद एमआई को नए लीडर को तलाश थी जो अब खत्म हो चुकी है। इसी बीच उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कप्तान बनने के बाद अपने पहले बयान में रोहित शर्मा ने कहा, "मुंबई इंडियंस मेरी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है, और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है। आने वाले सीजन को लेकर नीता भाभी और आकाश के साथ हुई बातचीत काफी रोमांचक रही है, और मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं IPL 2027 के लिए तैयार हूं, आने वाली चुनौतियों का सामना करने और अपनी ‘पलटन’ को जश्न मनाने के कई मौके देने के लिए भी तैयार हूं। हमारा पूरा ध्यान अपने अंदाज में क्रिकेट खेलने, एक साथ मिलकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।"

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 को मिलाकर कुल 163 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान 91 मैचों में उन्हें जीत जबकि 68 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चार मुकाबले टाई रहे हैं। रोहित की जीत का प्रतिशत करीब 56 रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story