India-Afghanistan: रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर आया नया अपडेट, BCCI ने ODI सीरीज खेलने की दी मंजूरी

रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर आया नया अपडेट, BCCI ने ODI सीरीज खेलने की दी मंजूरी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने मंगलवार (9 जून) को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को मैच खेल की अनुमति दे दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुश खबरी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने मंगलवार (9 जून) को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को मैच खेल की अनुमति दे दी है।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हर्दिक पांड्या लंबे समय से पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे। इसी वजह से उनको IPL 2026 में कुछ मुकाबले मिस कर पड़े थे। टूर्नामेंट में वह मुंबई इंडियंस टीम का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा। हार्दिक पांड्या 2 जून को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे, यहां आने के बाद उन्होंने पांच दिन तक मैच सिम्यूलेशन किए और पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की। सूत्रों ने कहा ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक को किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई। स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग टीम ने अलग-अलग मानकों पर उनकी जांच की और उन्हें पूरी तरह फिट पाया।

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। पीटीआई के अनुसार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्ट्रेन्थ और कंडीशनिंग कोचों ने हार्दिक को फिट घोषित कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने फिटनेस क्लियरेंस दे दिया है। इसका मतलब है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों अफगानिस्तान सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हैं। बता दें, विराट कोहली इस सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

Created On :  

Tags

Next Story