T20 WC 2021: क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक, ICC ने दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में दी जगह

ICC T20 World Cup Live Updates: ICC to announce T20 World Cup groups today, all eyes are on India-Pakistan Match
T20 WC 2021: क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक, ICC ने दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में दी जगह
T20 WC 2021: क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक, ICC ने दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में दी जगह
हाईलाइट
  • T 20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान की होगी टक्कर
  • एक ही ग्रुप से खेलेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का इंतजार खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में UAE में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 के एक ही ग्रुप में रखा गया है। ये दोनों टीमें ग्रुप-2 में हैं। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें भी हैं।

वहीं, सुपर-12 के ग्रुप-1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है। हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी। ग्रुप की अन्य टीमों का फैसला वर्ल्ड कप के क्वालिफायर राउंड के नतीजों से तय होगा। वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगा।

 

सुपर-12 

गुप- 1

  • इंग्लैंड
  • ऑस्ट्रेलिया
  • दक्षिण अफ्रीका
  • वेस्टइंडीज
  • राउंड 1 ग्रुप ए का विजेता
  • राउंड 1 ग्रुप बी का उपविजेता

ग्रुप -2

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • न्यूजीलैंड
  • अफगानिस्तान
  • राउंड 1 ग्रुप बी का विजेता
  • राउंड 1 ग्रुप ए का उपविजेता 

Created On :   16 July 2021 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story