IND vs SL: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले झटका, श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर हुए कोरोना पॉजिटिव

IND vs SL: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले झटका, श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर हुए कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
  • कोलंबो पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए
  • टीम के अन्य सदस्यों से अलग कर दिया गया है
  • हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी है श्रीलंकाई टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। इसमें अब सिर्फ 4 दिन का ही समय शेष है, लेकिन इसके पहले ही श्रीलंकाई टीम को झटका लगा है। दरअसल, श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। श्रीलंकाई टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी है। श्रीलंका टीम के इंग्लैंड से कोलंबो पहुंचने के 48 घंटे बाद गुरुवार को ग्रांट फ्लॉवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

इंग्लैंड से लौटते ही बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर समेत श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। फिलहाल टीम के सभी सदस्य क्वॉरंटीन में हैं। बता दें कि, इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई सीरीज के बाद इंग्लैंड टीम में भी कोरोना के कुछ मामले सामने आए थे।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि, श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह आज किए गए एक पीसीआर परीक्षण के दौरान सकारात्मक पाए गए। बयान के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलने के तुरंत बाद फ्लावर को टीम के अन्य सदस्यों से अलग कर दिया गया जो कि इंग्लैंड से लौटने के बाद क्वारंटाइन पर हैं।

Created On :   9 July 2021 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story