मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने क्वारंटीन में शुरू की ट्रेनिंग

IPL 2021: Mumbai Indians captain Rohit started training in Quarantine
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने क्वारंटीन में शुरू की ट्रेनिंग
आईपीएल 2021 मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने क्वारंटीन में शुरू की ट्रेनिंग
हाईलाइट
  • मुंबई इंडियंस आईपीएल की गत विजेता है

डिजिटल डेस्क, दुबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में क्वारंटीन के दौरान ट्रेनिंग शुरू कर दी है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होना है। रोहित इंग्लैंड से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ शनिवार को यूएई पहुंचे थे। ये सभी खिलाड़ी छह दिनों के लिए क्वारंटीन में हैं।

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने कप्तान के होटल में बाइसाईकिल के जरिए व्यायाम करने की फोटो ट्विटर पर साझा की। फ्रेंचाइजी ने साथ ही फील्डिंग कोच जेम्स पामेंट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें यूएई पहुंचने वाले खिलाड़ियों के साथ वह ड्रिल कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की गत विजेता है और वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। मुंबई का इसके बाद मकाबला अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से 23 सितंबर को होगा।

आईएएनएस

Created On :   14 Sept 2021 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story