MI Vs DC, IPL-13: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यकुमार और डिकॉक के अर्धशतक

MI Vs DC, IPL-13: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यकुमार और डिकॉक के अर्धशतक
हाईलाइट
  • मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 27वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से हरा दिया। अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयश अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। शिखर धवन (69*) और श्रेयस अय्यर (42) की पारी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 2 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 53-53 रन की पारी सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डिकॉक ने खेली। मुंबई की ओर से क्रुणाल पंड्या ने 2 और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट चटकाया। वहीं दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 2, अक्षर पटेल, आर अश्विन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट झटका।

मुंबई की पारी:
mumbai

दिल्ली की पारी:
Delhi

दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 7वां मैच है। दिल्ली अपने पिछले 6 मैचों में से 5 जीती और 1 हारी है। वहीं मुंबई अपने पिछले 6 मैचों में से 4 मैच जीती और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली सबसे ज्यादा 10 अकों के साथ टॉप पर है। मुंबई 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। अब दोनों के बीच पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन के लिए टक्कर होगी। 

विकेटकीपर ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर को बाहर किया गया। उनकी जगह एलेक्स कैरी और अजिंक्य रहाणे को मौका मिला। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमें:
दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे।

मुंबई: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Created On :   11 Oct 2020 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story