पहले तलाक के बाद दिलचस्प तरीके से शुरू हुई थी शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी

कौन है आयशा मुखर्जी? पहले तलाक के बाद दिलचस्प तरीके से शुरू हुई थी शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी
हाईलाइट
  • ऐसी थी शिखर और आयशा की लवस्टोरी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक ले लिया है। आयशा ने तलाक के बाद के अपनी तकलीफ और दर्द को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया है। वहीं दूसरी ओर शिखर धवन अपने तलाक को लेकर खामोश हैं, अभी तक उनकी तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। आपको बता दें आयशा मुखर्जी की यह दूसरी शादी थी, शिखर धवन से शादी से पहले उनका एक तलाक हो चुका है। 

shikhar dhawan-ayesha mukherjee: love story of shikhar dhawan and ayesh  mukherjee, know about each and everythinng : - Navbharat Times

आयशा मुखर्जी और शिखर धवन की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। आयशा और शिखर हरभजन सिंह के कॉमन फ्रेंड थे। जब शिखर धवन नेशनल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर की शुरुवात कर रहे थे उन्हीं दिनों ही आयशा और शिखर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद साल 2009 में शिखर और आयशा ने सगाई कर ली थी। 

Who Is Ayesha Mukherjee, The Ex-Wife Of Indian Cricketer Shikhar Dhawan -  India Ahead

सगाई के तीन साल बाद 2012 में दोनों ने शादी कर ली। शिखर से शादी के पहले आयशा अपने पहले पति से तलाक ले चुकी थीं। आयशा के पहले पति एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनसमेन हैं, शिखर से शादी के पहले आयशा की 2 बेटियां भी हैं। 

Shikhar Dhawan and Ayesha Mukherjee Archives ~ Vaartha

आयशा मुखर्जी एक किकबॉक्सर रह चुकी हैं। किकबॉक्सिंग में उन्होंने नेशनल ओर इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले अनेक प्रतियोगितोओं में भाग लिया है। आपको बता दें आयशा मुखर्जी मूल रूप से ऐंग्लो इंडियन हैं, आयशा के पिता इंडियन थे और माता ब्रिटिश मूल की निवासी हैं।

Amazing Facebook love story of Shikhar Dhawan and wife Ayesha - OrissaPOST

आयशा के प्रारंभिक जीवन की अगर बात करें तो भारत में आयशा के जन्म के बाद आयशा का परिवार ऑस्ट्रेलिया सिफ्ट हो गए थे, जहां आयशा मेलबर्न में रहती थी। आपको बता दें आयशा और शिखर की उम्र में करीब 10 साल का फर्क है, अभी आयशा 46 साल की हो चुकी है वहीं शिखर अभी 35 साल के ही हैं इसलिए ही शिखर धवन के परिवार वाले आयशा के साथ शादी को लेकर राज़ी नहीं थे। 

10 Things To Know About Shikhar Dhawan Ayesha Mukherjee Divorce

लेकिन शिखर ने आयशा से शादी करने को लेकर मन बना लिया था जिसके बाद शिखर ने आयशा और अपने परिवार दोनों को शादी के लिए मना लिया और आयशा की दोनों बेटियों की जिम्मेदारी भी उठाने का फैसला किया था।

Shikhar Dhawan's 'on-duty post' for wife Ayesha Mukherjee and kids will  melt your heart | Cricket News – India TV

 एक इंटरव्यू में शिखर से जब आयशा के बारे में पूछा गया था तब शिखर ने आयशा को अपने लिए लकी बताया था, शिखर ने बताया कि शादी के बाद उनके करियर में एक नया मोड़ आया जिसके बाद उनका करियर आसमान की ऊंचाईयों को छूने लगा। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी के दो साल बाद आयशा ने बेटे ज़ोरावर को जन्म दिया था। 2012 के पहले शिखर धवन का नाम बड़े क्रिकेटर्स के नामों में शामिल नहीं होता था। शिखर इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सिलेक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद 2013 टेस्ट क्रिकेट में शिखर धवन का सिलैक्शन हुआ था। जिसके बाद शिखर ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए टी - 20 के लिए भी खेलना शुरू किया।

आयशा ने अपने इस तलाक को लेकर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन लिखते हुए अपने दर्द को बयां किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aesha Mukerji (@apwithaesha)

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aesha Mukerji (@apwithaesha)

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aesha Mukerji (@apwithaesha)

Created On :   8 Sep 2021 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story