ODI World Cup 2027: रविचंद्रन अश्विन ने सुझाई वनडे विश्व 2027 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड, इस खूंखार गेंदबाज को किया शामिल, अभिषेक और सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी द. अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। आईसीसी ओडीआई विश्व कप के टीम इंडिया की स्क्वाड को लेकर चर्चा चोरों पर है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि टूर्नामेंट में इंडिया की स्क्वाड कैसी होनी चाहिए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। अश्विन ने और कौन-कौन से खिलाड़ियों को जगह दी है आइए आपको बताते हैं।
भारतीय पूर्व स्पिनर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने विश्व कप के लिए जो टीम चुनी है उसमें से जिन खिलाड़ियों को उन्होंने बाहर रखा है उस पर प्रतिक्रिया दी है। अश्विन ने कहा जो खिलाड़ी स्क्वॉड ने नहीं है अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनको शामिल किया जा सकता है। विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा होंगे या नहीं यह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
इन मुख्य खिलाड़ियों को दी जगह
अश्विन ने अपनी टीम में कई मुख्य खिलाड़ियों को जगह दी, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह शामिल रहे. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का भी उन्होंने चुनाव किया।
उन्होंने तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा ये खिलाड़ी भारत के लिए मुख्य रूप से टी-20 फॉर्मेट खेलते हैं।
प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
पूर्व भारतीय स्पिनर ने अपनी शायद की लिस्ट में- यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ को चुना।
2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान) विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार
Created On :   31 July 2026 8:37 PM IST










