Kuldeep Yadav: इंग्लैंड में गदर मचा रहे कुलदीप यादव, 8 विकेट झटककर कोच गौतम गंभीर को दिया करारा जवाब!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपने फिरकी से इंग्लैंड में धमाल मचाए हुए हैं। इंग्लैंड के डोमेस्टिक वनडे टूर्नामेंट में यॉर्कशायर के लिए खेल रहे कुलदीप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को डरहम के खिलाफ मैच में उन्होंने दो विकेट चटकाए। यह इस टूर्नामेंट का लगातार चौथा मुकाबला है जब कुलदीप ने 2 विकेट लिए हैं।
डरहम और यॉर्कशायर के बीच क्लिफटन पार्क ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में कुलदीप ने 10 ओवर में केवल 23 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन रवाना किया। उन्होंने पहले लीजेंड इंग्लिश प्लेयर बेन स्टोक्स को आउट किया। वह 39 गेंदों पर केवल 12 रन ही बना सके। इसके बाद उन्होंने कॉलिन एकरमैन को अपना दूसरा शिकार बनाया। कुलदीप की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर यॉर्कशायर ने डरहम को केवल 165 रन पर समेट दिया।
यह भी पढ़े -इस साल टीम इंडिया खेलेगी 4 टेस्ट मुकाबले, WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए कितनों में जीतना जरूरी
कुलदीप इस टूर्नामेंट में केवल बॉलिंग में ही नहीं बल्कि बैटिंग में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक दो पारियों में बल्लेबाजी की है, जिनमें उनके नाम 34 रन दर्ज हैं। अपने इस शानदार प्रदर्शन की दम पर कुलदीप ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सख्त मैसेज दिया है। हाल ही में खेली गई कई सीरीज में कुलदीप यादव टीम इंडिया का हिस्सा तो होते हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में बहुत कम मौके मिलते हैं।
कुलदीप यादव को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया है। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से हो रहा है। इंग्लैंड में किया शानदार प्रदर्शन कुलदीप की दावेदारी भारतीय टीम में और मजबूत करेगा। बता दें कि कुलदीप यादव ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे।
Created On :   31 July 2026 11:06 PM IST










