ODI World Cup 2027: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होंगे वर्ल्डकप मैच, इन देशों की पिच पर कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन? यहां देखें रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। 50 ओवर के फॉर्मेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी उनके बीच कुल 57 मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया साल 2023 में विश्व कप विजेता रहा है वह अपना खिताब बचाने उतरेगी। साउथ अफ्रीका के 8 जबकि जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया के एक मैदान पर मैच होगा। इसी बीच आइए आपको बताते हैं कि इन मैदानों पर भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है?
इन मैदानों पर भारत ने एक भी मैच नहीं खेला
द. अफ्रीका कई बार ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है, 2003 में जिम्बाब्वे उनका सह-मेजबान था। नामीबिया पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। नामीबिया के विंडहोक क्रिकेट ग्राउंड और जिम्बाब्वे के मोसि-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत ने कोई मैच नहीं खेला है।
मेजबान देशों के घर में भारत को कितनी सफलता मिली?
वनडे विश्व कप 2003 द. अफ्रीका की जमी पर खेला गया था। भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। साउथ अफ्रीका में भारत अब तक 59 मैच खेले हैं। इसमें से 24 जीत और 31 में हार मिली है। वहीं जिम्बाब्वे में 34 मैचों में 26 जीत और 8 हार मिली। वनडे विश्व कप के 12 में से 10 होस्ट ग्राउंड पर भारत ने वनडे मैच खेले हैं।
मंगौंग ओवल (ब्लोमफोंटेन)- इस मैदान पर भारत ने 3 वनडे मैच खेले हैं। इसमें से टीम को एक जीत मिली है जबकि दो मैचों में हार मिली।
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन)- टीम इंडिया ने केपटाउन में 6 वनडे मैच खेले हैं। इशमें से 3 में जीत और 3 में हार मिली।
सुपर स्पोर्ट्स पार्क (सेंचुरियन) - भारत ने इस मैदान पर 13 वनडे मैच खेले हैं। इसमें 2 मैच रद्द रहे जबकि 6 में जीत और 5 में हार मिली।
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन) - डरबन की विकेट बैटिंग के लिए काफी मुश्किल होती है। यहां 10 मैच खेले हैं इसमे सं सिर्फ 3 में ही सफलता मिली।
बफेलो पार्क (ईस्ट लंदन) - बफेलो पार्क के मैदान पर भारत ने आखिरी वनडे 2001 में खेला था। यहां 3 मैचों में टीम को दो हार झेलनी पड़ी है।
सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा) - 1992 से 2023 के बीच सेंट जॉर्ज पार्क के मैदान पर खेले 7 वनडे में भारत को सिर्फ एक जीत और 6 हार मिली है।
वंडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग) - 2003 में इसी मैदान पर भारत विश्व कप का फाइनल हारा था। 9 मैचों में यहां 4 जीत मिली तो 5 हार झेलनी पड़ी।
बोलैंड पार्क (पार्ल) - पार्ल के इस मैदान पर भारत ने 6 वनडे मुकाबले खेले हैं। टीम ने 3 जीती और दो हार गई। वहीं एक मैच टाई पर खत्म हुआ था।
क्वींस स्पोर्ट्स पार्क (बुलाबायो) - जिम्बाब्वे के बुलाबायो शहर में स्थित इस मैदान पर खेले 10 वनडे में भारत को 7 जीत मिली है। वहीं तीन मैचों में हार भी खेलनी पड़ी।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे) - सबसे ज्यादा सफलता भारतीय टीम को हरारे में मिली है। 24 मैचों में टीम ने 19 को अपने नाम किया तो सिर्फ 5 में ही हार मिली।
Created On :   12 Aug 2026 8:07 PM IST












