Vaibhav Suryavanshi Video: वैभव सूर्यवंशी ने बदला बैटिंग मोड, डिफेंस की प्रैक्टिस करते आए नजर, दलीप ट्रॉफी की कर रहे तैयारी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। वह नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वैभव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रेड बॉल से अभ्यास करते दिख रहे हैं।
डिफेंस की प्रैक्टिस की
अपनी ट्रेनिंग के दौरान वैभव का अगल अवतार देखने को मिला। अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए फेमस वैभव नेट में बॉल छोड़ने और डिफेंस करते दिखाई दिए। उन्होंने अटैकिंग शॉट्स भी लगाए, लेकिन मुख्य फोकस डिफेंसिव बैटिंग पर रहा। देखें वीडियो...
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर हो रही बहस में कूदे ब्रेट ली, चर्चा बेवजह, वह युवा खिलाड़ी अविश्वसनीय
ईस्ट जोन से खेलेंगे
15 साल के वैभव दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेलेंगे। उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं टीम की कमान ईशान किशन संभालेंगे। 23 अगस्त को टीम का पहला मुकाबला नॉर्थ-ईस्ट जोन से है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव ने अपना फोकस रेड-बॉल पर शिफ्ट कर लिया है। वह नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने खिलाड़ियों के 10 दिवसीय कैंप लगाया है।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी को लेकर बटलर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-15 वर्षीय बल्लेबाज बनाएगा टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें कि दिलीप ट्रॉफी भारत का डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट है। बीसीसीआई की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट भारत के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे ईस्ट जोन, वेस्ट जोन और नॉर्थ-ईस्ट जोन जैसी टीमों के बीच खेला जाता है। यह टूर्नामेंट टेस्ट क्रिकेट जैसा होता है।
ईस्ट जोन की टीम
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास।
Created On :   11 Aug 2026 5:09 PM IST











