Sarfaraz Khan Video: सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी पर गदगद हुए पिता, दिल छू लेने वाली बात बोलकर बढ़ाया हौसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिकेटर सरफराज खान को एक बार फिर खुशखबरी मिली है। श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया में उन्हें शामिल किया गया है। करीब 2 साल बाद टीम में वापसी करने के बाद सरफराज काफी खुश नजर आ रहे हैं। सरफराज डोमेस्टिक लेवल पर कई बार अपने आप को साबित कर चुके हैं, लेकिन भारत के लिए अभी भी उन्हें खुद को साबित करना बाकी है।
सरफराज ने टीम इंडिया में अपनी वापसी की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खबर को सुनने के बाद वह टीम इंडिया की जर्सी पहनकर अपने पिता के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -सिलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन! शमी-भुवनेश्वर के बाद चहल ने भी ठोका 2027 वर्ल्ड कप का दावा, जमकर बोल रही फिरकी
कड़ी मेहनत से की वापसी
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद सरफराज मायूस नहीं हुए , बल्कि और मेहनत की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। वह 2025 सीजन के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस सीजन में करीब 54 की औसत से 429 रन बनाए।
साई सुदर्शन की जगह हुए शामिल
चोट से न उबर पाने की वजह से साई सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह सिलेक्टर्स ने सरफराज खान को टीम में जगह दी। अब वे जल्द ही कोलंबो पहुंचकर टीम इंडिया से जुड़ेंगे। जहां से टीम गॉल रवाना होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है।
क्या बोले पिता?
श्रीलंका रवाना होने से पहले सरफराज के पिता नौशाद ने उन्हें खास मैसेज दिया। उन्होंने अपने बेटे का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सूरज भले ही निकला है कई रातों के बाद। लेकिन मेहनत को मिलता है हमेशा किस्मत का साथ। सरफराज के पिता का यह मैसेज सोश मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस पिता-पुत्र की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सरफराज खान के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें लगभग 37 की औसत से उन्होंने 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रन रहा है।
Created On :   10 Aug 2026 5:57 PM IST











