Indian Batsman to Score 300: टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, सूची में इस बल्लेबाज का नाम पहले स्थान पर

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, सूची में इस बल्लेबाज का नाम पहले स्थान पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके है। भारतीय खिलाड़ियों की ओर से यह कारनामा किसने किया था। आइए आपको बताते हैं कि इस सूची में अपना नाम दर्ज करवाने वाले वो बल्लेबाज कौन हैं?

वीरेंद्र सहवाग ने कितनी बार लगाया तिहरा शतक?

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में साल 2004 में 309 का रन बनाए थे। उन्होंने यह कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ किया था। इसके बाद एक बार फिर साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 319 रन बनाए थे। सहवाग की 319 रन की पारी टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारियों में शामिल है। उन्होंने इतने रन बनाने में 304 गेंदों का सामना किया था और 309 रन बनाने में 531 गेंदें खेली थीं।

करुण नायर ने कब और कितनी बार लगाया तिहरा शतक?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज करुण नायर हैं। उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 565 गेंदों का सामना किया था। नायर अपने करियर में सिर्फ एक ही बार तिहरा शतक लगा पाए। उनकी 303 रन की पारी भारतीय टेस्ट क्रिकेट में यादगार पारियों में शामिल हो गई।

टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज

इंग्लैंड के जॉन एड्रिच ने 310 रन

ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन ने 304 रन

ऑस्ट्रेलिया के बॉब कूपर ने 307 रन

ब्रायन लारा ने 400 रन

बता दें, कुमार संगकारा, क्रिस गेल और कई अन्य बल्लेबाज भी तिहरा शतक लगा चुके हैं।

Created On :   10 Aug 2026 7:35 PM IST

Tags

Next Story