ODI World Cup 2027: आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री, वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालिफायर

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया। वेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर मेजबान आयरलैंड ने पहले बैटिंग की और 46.3 ओवर में 206 रन पर ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान ने 207 रन का टारगेट 7 विकेट खोकर 44.5 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की इस यादगार जीत के हीरो राशिद खान रहे। जिन्होंने पहले गेंदबाजी में 3 विकेट झटके और बैटिंग में नाबाद 37 रन बनाए।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी ने बदला बैटिंग मोड, डिफेंस की प्रैक्टिस करते आए नजर, दलीप ट्रॉफी की कर रहे तैयारी
अफगानिस्तान ने कैसे किया क्वालिफाई?
अफगानिस्तान इस जीत के साथ ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंच गया है। अब वह 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में खुद को टॉप-8 में कायम रख सकेगी। यह वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन की भी कटऑफ डेट है।
वहीं, अफगानिस्तान के क्वालिफिकेशन से वेस्टइंडीज का क्वालिफायर खेलना तय हो गया है। टीम को भारत के खिलाफ दो मैच खेलने हैं लेकिन ये जीतकर भी वह टॉप-8 में नहीं स्थान बना पाएगी। अभी टीम रैंकिंग में दसवें स्थान पर है। बता दें कि 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है।
क्वालिफाई करने वाली टॉप-10 टीमें
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 में क्वालिफाई कर लिया है। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेगीं। अन्य चार टीमों का फैसला क्वालीफायर मुकाबलों के बाद होगा।
Created On :   11 Aug 2026 5:43 PM IST











