Abhishek Porel Arrested: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने समेत लगे कई गंभीर आरोप

आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने समेत लगे कई गंभीर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार की सुबह बंगाल के हुगली में पुलिस ने हिरासत में लिया और कई घंटे तक पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार की सुबह बंगाल के हुगली में पुलिस ने हिरासत में लिया और कई घंटे तक पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। उन पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप है।

गिरफ्तारी के पोरेल को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। आज ही इस मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई तय थी। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

क्या है पूरा मामला?

मामला हुगली का है जहां के मोगरा थाने में एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने उससे शादी का वादा करके यौन संबंध बनाए। अपनी शिकायत में युवती ने यह भी बताया कि पोरेल ने दोनों के निजी पलों को रिकॉर्ड किया था।

युवती के अनुसार, दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी। लेकिन, कुछ समय बाद उसे अभिषेक के दूसरी महिलाओं के साथ संबंध के बारे में पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में जो एफआईआर दर्ज हुई है उसमें कुल 19 धाराओं का जिक्र है। एफआईआर के अनुसार, कथित घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी। युवती का आरोप है कि अभिषेक ने उसे गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखा और खाना तक नहीं दिया।

इसके के साथ युवती ने एफआईआर में ये भी दावा किया कि पोरेल ने उसे जानबूझकर अलग-थलग रखा, जिसके चलते वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गईं और वह चलने की स्थिति में भी नहीं रहीं। अपनी शिकायत में युवती ने यह भी बताया कि फ्लाइट होने के बावजूद उसे कथित चोटों के कारण तत्काल मेडिकल मदद लेनी पड़ी।

Created On :   11 Aug 2026 3:26 PM IST

Tags

Next Story