Portugal Cricket Team: फुटबॉल के बाद अब क्रिकेट में भी कमाल दिखाएगी पुर्तगाल की टीम, वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए होने वाले क्वालीफायर मैचों के लिए पुर्तागल टीम का एलान हो गया है। टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मोइसेस हेनरिक्स को सौंपी गई है।
मोइसेस ने पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन विदेशी क्रिकेट लीग में उनका खेलना जारी था। अब सोमवार को हुए पुर्तगाल स्क्वॉड के एलान में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
वर्ल्ड कप क्वालिफायर में पुर्तगाल का शेड्यूल
इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में 37वें स्थान की टीम पुर्तगाल टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर के ग्रुप B में इजराइल, जर्मनी, ग्रीस और चेकिया से मैच खेलेगी। टीम के मैच 14 से 20 अगस्त तक खेले जाएंगे। जो भी टीम ग्रुप-बी में टॉप पर होगी, उसका मुकाबला 21 अगस्त को ग्रुप-ए की टॉपर टीम से होगा।
विजेता टीम स्कॉटलैंड, जर्सी और डेनमार्क के साथ यूरोपियन रीजनल फाइनल में शामिल होगा. उस इवेंट की टॉप दो टीमें ग्लोबल क्वालिफायर की तरफ बढ़ेंगी। इन टीमों का टारगेट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले 2028 टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री करना होगा। अब देखना होगा कि पुर्तगाल की टीम इसमें शामिल हो पाती है या नहीं?
यह भी पढ़े -आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री, वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालिफायर
पुर्तगाल का स्क्वॉड
मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), क्रेग कैचोपा, एडवर्ड फ्लेमिंग, क्रिस्टोफर डी फ्रीटास, राहुलकुमार हशु, सिराज उल्लाह खादेम, हरदीप खुट्टन, जेरेमी मार्टिंस, धवलकुमार नोरोतम (विकेटकीपर), जॉर्डन नेट्टो, कार्लोस नून्स, सेबेस्टियन डी ओलिवेरा, उपेन शंटू, कैमरून शेकलटन।
Created On :   11 Aug 2026 7:00 PM IST












