India-Sri Lanka: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका टीम को लगा बड़ा झटका, 2 खिलाड़ी हुए इंजर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय श्रीलंका दौरे पर है जहां वह विपक्षी टीम से 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इसके पहले दोनों के बीच वॉर्म-अप मैच खेला गया। सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। मेजबान टीम के 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पथुम निसांका और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के रिकवर होने की उम्मीद नहीं है। दोनों ही खिलाड़ी रिहैब से गुजर रहे हैं। बात सिर्फ पहले टेस्ट में उपलब्धता पर नहीं टिकी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि दूसरा टेस्ट मैच में भी दोनों खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। पथुम निसांका को कलाई को कलाई में इजरी हुई है और मेंडिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। टेस्ट सीरीज 15 से खेली जाएगी अभी तक श्रीलंका बोर्ड की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है।
भारत और श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट - भारत बनाम श्रीलंका - 15-19 अगस्त (गाले)
दूसरा टेस्ट - भारत बनाम श्रीलंका - 23-27 अगस्त (कोलंबो)
भारत टीम स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।
श्रीलंका टीम स्क्वॉड
निशान मदुष्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदारा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनम दिनुशा (कप्तान) अंजना बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता, दिलुम सुदीरा।
Created On :   12 Aug 2026 12:57 AM IST











