IND vs AFG 1st ODI: 25-25 ओवर का होगा धर्मशाला वनडे, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

25-25 ओवर का होगा धर्मशाला वनडे, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
धर्मशाला से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच शुरू होने वाला है। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ, इस वजह से इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। धर्मशाला से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच शुरू होने वाला है। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ, इस वजह से इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया है। पहले टॉस दोपहर 1 बजे होना था लेकिन बारिश के चलते 4 घंटे 15 मिनट देरी से शुरू हुआ।

टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से दो खिलाड़ी हर्ष दुबे और गुरनूर बरार डेब्यू कर रहे हैं। हर्ष को उनकी पहली वनडे कैप केएल राहुल ने दी, वहीं गुरनूर को कप्तान शुभमन गिल ने।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते ही रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह अब ऑफिशियली भारत की ओर से वनडे में खेलने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ थे, जिन्होंने 39 साल 36 दिन में भारत के लिए वनडे खेला था। रोहित की उम्र 39 साल 44 दिन है। वहीं अगर ओवरऑल देखें तो यह रिकॉर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 47 साल 257 दिन में वनडे मैच खेला था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी।

Created On :   13 Jun 2026 6:27 PM IST

Tags

Next Story