कर्नाटक: एक साल से अधिक समय तक लड़की से रेप करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

एक साल से अधिक समय तक लड़की से रेप करने के आरोप में 5 गिरफ्तार
  • कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोलार जिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया
  • एक नाबालिग से एक साल तक बलात्कार करने के मामले में किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोलार जिले में एक नाबालिग लड़की को फंसाने और एक साल से अधिक समय तक उसका बलात्कार करने के मामले में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामला कोलार के पास केजीएफ तालुक का है। एक ही गांव के रहने वाले सभी आरोपियों ने लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामला तब सामने आया जब माता-पिता उसे स्वास्थ्य जांच के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपराध के बारे में खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज केजीएफ अस्पताल में चल रहा है। लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Dec 2023 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story