दिल्ली: मासूम के साथ दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की सर्जरी के बाद हालत नाजुक, सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर कैची से किए थे वार

Delhi: Tragedy with 12-year-old girl suffering surgery
दिल्ली: मासूम के साथ दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की सर्जरी के बाद हालत नाजुक, सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर कैची से किए थे वार
दिल्ली: मासूम के साथ दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की सर्जरी के बाद हालत नाजुक, सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर कैची से किए थे वार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई थी। विरोध करने पर न सिर्फ कैंची से उसके सिर और शरीर को गोद डाला, बल्कि अंदेशा है कि उसके साथ निर्भया जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। खून से नहाई हुई बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया था। दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती बच्ची की सर्जरी की गई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है और अगले 48 घंटे काफी अहम है।  

बता दें कि बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद कथित रूप से धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। बच्ची के साथ क्या कुछ गुजरा होगा, यह इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी देर तक बेसुध हालत में कमरे में सिसकती रही। उसके बाद जैसे-तैसे वह कमरे से घिसटते हुए बाहर आई और पड़ोसी के दरवाजे को खटखटाकर इशारे से खुद की हालत बयां करते हुए फिर से बेहोश हो गई। उसके निजी अंगों से लगातार खून बह रहा था। बच्ची की हालत देखकर पड़ोसी भी डर गए। तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

पश्चिम विहार वेस्ट थाने की पुलिस समेत सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को फौरन संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर और हिप्स में किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। बच्ची के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम सरगर्मी से जुटी और सिर व कटे हुए हिस्सों में टांके लगाए, हाथों हाथ एम्स रेफर कर दिया। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बच्ची के परिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

बच्ची की सर्जरी हुई, अगले 48 घंटे अहम 
बता दें कि बच्ची बेहोशी की हालत में है। एम्स में बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक मंगलवार को जब वह बच्ची अस्पताल आई थी, तब उसकी बहुत ज्यादा बुरी हालत थी। उसकी सर्जरी की गई है। डॉक्टर बच्ची की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी उसकी हालत नाजुक है। डॉक्टर ने बताया है कि अभी 24 से 48 घंटे तक और इंतजार करना पड़ेगा तभी पता लगेगा कि वह खतरे से बाहर आती है या नहीं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कमिश्नर से बात की
गुरुवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैंने थोड़ी देर पहले पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने भी बताया कि पुलिस दोषियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है और पुलिस की जांच जारी है। उम्मीद करते हैं कि दोषी भी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएगी। इसके लिए कोर्ट में अच्छे से अच्छे वकील को खड़ा करेगी, ताकि उनको सख्त सजा मिले।

बच्ची के साथ हुई हैवानियत: सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बच्ची के साथ बहुत ही हैवानियत के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। डॉक्टर बच्ची की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा, पुलिस दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। सरकार उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाएगी। केजरीवाल ने कहा, बच्ची के परिवार को सरकार की तरह से हम 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची और उसके घर वालों को जो दर्द मिला है, उसके सामने कोई भी मदद बहुत छोटी है। लेकिन हम सरकार की तरफ से परिवार की मदद के लिए यह सहायता राशि दे रहे हैं।

लड़की की स्थिति बहुत गंभीर, पूरे शरीर पर चोट के निशान 
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को एम्स में पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा, लड़की की स्थिति बहुत गंभीर है। उसके पेट पर गंभीर चोटों के अलावा पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। नाबालिग को पहले संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उसकी चोटों को देखने के बाद एम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पास्को) और आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है। पश्चिम विहार के जिस इलाके में हमला हुआ, वहां के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जब पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ उस वक्त वह घर में अकेले थी, क्योंकि उसके माता पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। मालीवाल ने डीसीपी आउटर दिल्ली को भी तलब किया है और वह चाहती हैं कि इस मामले के घटनाक्रम के बारे में आयोग को सूचित करते रहें।

बच्ची के साथ दुष्कर्म ने गुड़िया सामूहिक दुष्कर्म की याद दिलाई
मालीवाल ने बताया कि इस जघन्य अपराध ने 15 अप्रैल, 2013 की दुखद यादों को फिर से ताजा कर दिया है, जब दो लोगों ने पांच साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को क्षत विक्षत कर दिया था और मृत समझ कर उसे कमरे में ही छोड़ कर फरार हो गए थे। बच्ची को घटना के 40 घंटे बाद बचाया गया था। इस साल जनवरी में दिल्ली की एक अदालत ने दोनों आरोपियों को 20 साल की जेल की सजा सुनाई, साथ ही पीड़िता को मुआवजे के रूप में 11 लाख रुपये देने का आदेश दिया, जिसे घटना के बाद गुड़िया नाम दिया गया था।

Created On :   6 Aug 2020 3:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story