युवक से कुकर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

Man arrested for raping youth
युवक से कुकर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार
कर्नाटक युवक से कुकर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,बेंगलुरू। कर्नाटक पुलिस ने बेलगावी जिले के अथानी इलाके में एक युवक के साथ कुकर्म करने के आरोप में एक विवाहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अथानी तालुक के संकोनाहल्ली गांव के निवासी राजू अचरट्टी के रूप में हुई है। होटल में क्लीनर का काम करने वाले एक लड़के ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अठानी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक घटना 5 अक्टूबर की है। पीड़ित बस का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक पर आए आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे उसके गंतव्य तक छोड़ देगा, जिसके बाद वह उसे साथ ले गया। बीच रास्ते में ही आरोपी ने बाइक रोक दी और झाड़ियों में घसीटकर उसके साथ कुकर्म किया। उसने लड़के को धमकी भी दी है कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए। हालांकि, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(आईएएनएस)

 

Created On :   11 Oct 2021 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story