Aurangabad News Tuljapur: तुलजाभवानी के चरणों में लाखों भक्त नतमस्तक, दिन भर लगा रहा तांता

Aurangabad News Tuljapurश्री तुलजाभवानी माता का चैत्र पूर्णिमा उत्सव शनिवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। दिनभर भीषण गर्मी की परवाह किए बिना लाखों भक्तों ने श्रीतुलजाभवानी माता के चरणों में नतमस्तक होकर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। चैत्र पूर्णिमा पर शुक्रवार रात 1 बजे से ही चरणतीर्थ होकर धर्मदर्शन की शुरुआत हुई।
मंदिर परिसर में छबिना निकाला : देवीजी को सुबह छह बजे सबसे पहले श्रद्धालुओं का पंचामृत, दूध व दही से अभिषेक किया गया। इसके बाद 10 बजे देवी को आभूषणों से श्रृंगाकर कर दैनिक पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता श्री तुलजा भवानी को साड़ी-ब्लाउज, दही-दूध चढ़ाना, पंचामृत, अभिषेक पूजा, भोगी, गोंधल, दंडवत, पुराणवरण नवैद्य, माला, परडी लेना आदि अनुष्ठान बड़ी श्रद्धा के साथ किए। शाम को देवी का दूध, दही व पंचामृत अभिषेक पूजन संपन्न होने के बाद देवी को आभूषणों से सुसज्जित किया गया। नित्य पूजन के बाद मंदिर परिसर में छबिना निकाला गया। बाद में मंदिर प्रांगण में महंत के जोगवा के साथ चैत्री पूर्णिमा के धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।
आम, फूलों से सजाया : चैत्र पूर्णिमा पर श्री तुलजाभवानी के गर्भगृह को चांदी के सिंहासन पर प्रथम आम और आकर्षक फूलों से सजाया गया।
भवानी तीर्थकुंड में भक्तों ने किया स्नान : आज तुलजाई नगरी के आई राजा उदो...उदो.. संदानंदीचा उदो...उदो के गजर से और हलगा की चरचराहट से गूंजा। चैत्र पूर्णिमा पर पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा और लाखों श्रद्धालुओं के मन में चैत्र पूर्णिमा का उत्सव छाया रहा। गर्मी को ध्यान में रखकर कतार में कूलर, ठंड पीने का पानी वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भवानी तीर्थकुंड में स्नान किया और दर्शन किए।
Created On :   12 April 2025 8:01 PM IST















