कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन पराक्रम में कमी महसूस कर सकते है। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना पूरे सप्ताह बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है ।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगो को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा अपने अधिकारियो का पूर्ण साथ मिलेगा। दैनिक कार्यो में सफलता मिलने से मन खुश होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के अच्छे संकेत है। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते है। अचानक किसी प्रकार का लाभ खुशी प्रदान कर सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यो में अवरोध मिल सकते है अतः इससे बचे। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोगविलास से संबंधित चीजों पर खर्चा हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह पराक्रम बढ़ाचढ़ा रहेगा जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अवरोध प्राप्त हो सकते है। मन में उथलपुथल रहेगी। छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको को नयी उपलब्धियां हासिल हो सकती है तथा नयी नौकरी के लिए अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते है। धनलाभ को लेकर यह सप्ताह अच्छा जा सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते है तथा अपने मकान में कोई कार्य पूर्ण कर सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोगो को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नए भवन की खरीदारी कर सकते तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्चा कर सकते है। सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर अच्छा बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। संतान के लिए समय अच्छा बना रहेगा और पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्तिथियां अच्छी बनी रह सकती है। व्यापार कर रहे लोगो के नए कार्यो के साथ साथ लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखे। इस सप्ताह मुँख के रोगो के प्रति सचेत रहे। इस सप्ताह कई प्रकार के सुखो में वृदि होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप अपने सभी कार्यो को आसानी से पूर्ण कर लगे। नौकरी तथा व्यापारिक कार्यक्षेत्र में आपके मन माफिक कार्य तथा लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्तिथि में वृद्धि होने के योग बन सकते है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातको को मनचाही सफलता मिलने से खुशी प्राप्त हो सकती है। किन्तु व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह ठीक ठाक बना रहेगा। भोगविलास की चीजों पैर खर्च होगा। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बनेंगे तथा कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह शारीरिक सुखो में बढ़ोतरी होगी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्टूडेंट के लिए अच्छा समय रहेगा। धन को लेकर यह सप्ताह बहुत अच्छा बन सकता है अतः आपकी आर्थिक स्तिथि में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते है। आलस्य बना रह सकता है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी के साथ दिन व्यतीत करना पड सकता है। उच्च अधकारियों के साथ बहसबाज़ी से बचे, मन चलायमान बना रहने के कारण कुछ चिंताए उत्पन्न हो सकती है। अतः नकारात्मक विचारों से दूर रहे। आर्थिक स्तिथि में वृद्धि होने के योग बन सकते है। व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है। यात्राओं के योग बन सकते है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ लगे। शरीर और मन दोनों से आप स्‍वस्‍थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक किर्याकलापो में रूचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारो तथा क्रोध से बच कर रहे श्रेष्ठ रहेगा।


Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   5 Jun 2023 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story