महाशिवरात्रि पूजा: शिवलिंग पर भूल कर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, पूजा में मानी गई हैं वर्जित

शिवलिंग पर भूल कर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, पूजा में मानी गई हैं वर्जित
  • अनजाने में भक्त चढ़ा देते हैं वर्जित चीजें
  • कई फूलों को चढ़ाने के लिए वर्जित माना है
  • अभिषेक के दौरान रखी जाती हैं सावधानियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज (08 मार्च 2024, शुक्रवार) देश भर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। वहीं ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि पर ग्रहों की शुभ युति तथा शिवयोग के सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस प्रकार का अद्भुत संयोग व ग्रह स्थिति 300 साल बाद बनी है। ऐसा कहा जाता है कि, इस योग में की गई पूजा का फल शीघ्र प्राप्त होता है। आज के दिन शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और भक्त शिवलिंग पर दूध सहित भिन्न प्रकार की चीजें चढ़ाते हैं।

शिवलिंग पर दूध के अलावा कई चीजें चढ़ाई जाती हैं। कई बार सही जानकारी ना होने के कारण और अनजाने में लोग वे चीजें भी शिवलिंग पर चढ़ा देते हैं जो वर्जित मानी गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन पूजा के दौरान किन सावधानियों को रखना चाहिए और शिवलिंग पर कौन सी चीजें भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए।

शिवलिंग पर इन चीजों को ना चढ़ाएं

1. भगवान शिव की पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है, लेकिन ध्यान रहे दूध पाश्चुरीकृत या पैकेट का ना हो। शिवलिंग पर ठंडा दूध ही चढ़ाएं।

2. शिव अभिषेक के लिए कभी भी स्टील, प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग ना करें।

3. भगवान शिव को खंडित चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। चूंकि, चावल को अपूर्णता का प्रतीक माना गया है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि, टूटे हुए चावल चढ़ाने से आपको अपनी पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।

4. भगवान शिव को कभी भी केतकी और चंपा के फूल ना चढ़ाएं। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव ने चंपा और केतकी के फूलों को श्राप दिया था। इसलिए इन्हें चढ़ाने से बचना चाहिए।

5. शिवलिंग पर कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। पुराणों के अनुसार, तुलसी का विवाह शालिग्राम से हुआ था और शालिग्राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ऐसे में वे भगवान विष्णु की पत्नी मानी गई हैं। इसलिए भगवान शिव को तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाए जाते।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   8 March 2024 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story