March Vrat Tyohar 2024: महाशिवरात्रि से लेकर होली तक मार्च में इन त्योहारों की रहेगी धूम, देखें पूरी लिस्ट

महाशिवरात्रि से लेकर होली तक मार्च में इन त्योहारों की रहेगी धूम, देखें पूरी लिस्ट
  • महाशिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा
  • इसी माह में रंगों का त्योहार होली भी आएगा
  • मार्च में भाई दूज और रंग पंचमी मनाई जाएगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू कैलेंडर के आखिरी माह फाल्गुन के सभी पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के तीसरे महीने यानि कि मार्च में मनाए जाते हैं। फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और इसी के शुरू होगा मार्च। यह महीना भी धार्मिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस महीने में हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक माने जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा। इसी माह में रंगों का त्योहार होली भी देशभर में मनाया जाएगा।

भाईदूज और रंग पंचमी का पर्व भी होली से जुड़े पर्व हैं। ऐसे में ये सभी पर्व भी इस महीने में मनाए जाएंगे। इसके अलावा इस माह में फुलेरा दूज, विजया एकादशी, होलिका दहन, आमलकी एकादशी, सीता जयंती जैसे कई व्रत और त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं मार्च 2024 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्‍योहार हैं और ये किस दिन और किस तारीख को मनाए जाएंगे।

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

01 मार्च 2024

शुक्रवार

यशोदा जयंती

03 मार्च 2024

रविवार

भानु सप्तमी, शबरी जयंती

04 मार्च 2024

सोमवार

जानकी जयंती

05 मार्च 2024

मंगलवार

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

07 मार्च 2024

गुरुवार

वैष्णव विजया एकादशी

08 मार्च 2024

शुक्रवार

महाशिवरात्रि

10 मार्च 2024

रविवार

फाल्गुन अमावस्या

12 मार्च 2024

मंगलवार

फुलैरा दूज

13 मार्च 2024

बुधवार

विनायक चतुर्थी

14 मार्च 2024

गुरुवार

मीन संक्रांति

15 मार्च 2024

शुक्रवार

स्कंद षष्ठी

17 मार्च 2024

रविवार

मासिक दुर्गाष्टमी

20 मार्च 2024

बुधवार

आमलकी एकादशी

21 मार्च 2024

गुरुवार

नरसिंह द्वादशी

22 मार्च 2024

शुक्रवार

प्रदोष व्रत

24 मार्च 2024

रविवार

होलिका दहन

25 मार्च 2024

सोमवार

होली

26 मार्च 2024

मंगलवार

चैत्र माह शुरू

27 मार्च 2024

बुधवार

होली भाई दूज

28 मार्च 2024

गुरुवार

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी

30 मार्च 2024

शनिवार

रंग पंचमी

यह भी पढ़े -रविवार को बन रहा है अनुराधा नक्षत्र का संयोग, इन उपायों को करने से जीवन में आएगी खुशहाली

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   29 Feb 2024 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story