फाल्गुन माह 2024: हिंदू पंचाग का अंतिम माह आरंभ, जानें इस माह का क्या है महत्व? और किन बातों का रखें ध्यान

हिंदू पंचाग का अंतिम माह आरंभ, जानें इस माह का क्या है महत्व? और किन बातों का रखें ध्यान
  • फाल्गुन माह का समापन 25 मार्च को होगा
  • फाल्गुन माह का सबसे बड़ा पर्व होली है
  • इसी माह में शिवरात्रि का महापर्व भी आता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग की शुरुआत चैत्र माह के साथ होती है और इसका फाल्गुन माह इसका बारहवां और अंतिम महीना होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, ये फरवरी और मार्च महीने में पड़ता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत 25 फरवरी 2024 से हो चुकी है और समापन 25 मार्च 2024 को होगा। धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में भी कई सारे व्रत और त्योहारों की धूम होती है। इस माह का सबसे बड़ा पर्व होली है। इसके अलावा शिवरात्रि का महापर्व भी इसी माह में आता है। इस महीने में कई सारी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

इन बातों का रखें खास ध्यान

- आयुर्वेद के अनुसार, इस महीने में भोजन में अनाज का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। इसकी जगह फलों का सेवन ज्यादा करना फायदेमंद माना गया है।

- इस महीने में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करना चाहिए। इस माह में की गई भगवान कृष्ण की पूजा को फलदायी बताया गया है।

- फागुन माह में श्रीकृष्ण के बाल, युवा और गुरु इन तीनों स्वरूपों की पूजा की जाती है।

- फाल्गुन महीने में शीतल या सामान्य जल से स्नान करना चाहिए।

- फागुन माह में स्नान के जल में सुगंधित केवड़ा मिलाकर नहाएं और चंदन की सुगंध का प्रयोग करें। इससे मानसिक तनाव की शिकायत दूर होती है।

- इस माह में अपनी साफ सफाई और रहन सहन को लेकर भी सौम्यता और शालिनता बरतनी चाहिए।

- इस माह में रंगीन और सुन्दर वस्त्र धारण करें, सुगंध का प्रयोग भी इस माह में करना चाहिए

- इस महीने में नशीली चीजों और मांस-मदिरा के सेवन से परहेज करना चाहिए।

- संतान प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की उपासना करना चाहिए।

इस माह में करें दान

फागुन महीने में अपनी क्षमता के अनुसार दान करने का बड़ा महत्व है। इस महीने में आप मौसमी फल, अनाज और वस्त्र के अलावा क्षमता अनुसार, शुद्ध घी, सरसों का तेल, आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि, इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों को तर्पण करने से शुभ फल मिलता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Feb 2024 7:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story