साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक

मेष, सिंह और वृश्चिक को गजकेसरी योग से मिलेगा अप्रत्याशित धन लाभ, किस्मत भी होगी मेहरबान

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। परिजनों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। धन के लिहाज से हफ्ता शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को परिश्रम का शुभ परिणाम मिलेगा। माता से लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ी कठिनाइयाँ ला सकता है। आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है तथा अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। तनाव और क्रोध से दूरी बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मकान, ज़मीन तथा वाहन से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता के योग हैं। हफ्ते के अंतिम दिनों में मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। धन कोष में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट या पीठ की समस्या हो सकती है। क्रोध और अहंकार से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मानसिक और शारीरिक कष्ट देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह है। माता से लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। लाभ की परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। दैनिक कार्यों में सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धनलाभ देने वाला रहेगा। पुरानी शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक परिश्रम करेंगे। अचानक किसी प्रकार का लाभ आपको प्रसन्न कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों को संतान संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कामकाज से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग को समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। धनलाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हफ्ते के मध्य में जीवनसाथी के साथ मतभेद या उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। वाणी की कटुता से बचें। शारीरिक दर्द की समस्या हो सकती है। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। धन व्यय अधिक होगा।

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ और सफलता देने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। यात्रा के योग हैं। हफ्ते के मध्य में व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces): मीन राशि के जातकों को परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी कार्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   18 Aug 2025 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story