Magh Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें क्या करें- क्या ना करें?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। माघ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) की शुरुआत 19 जनवरी से हो चुकी है और इसी के साथ मां दुर्गा की दस महाविद्या की साधना-आराधना भी आरंभ हो गई है। ये चैत्र और आश्विन मास में आने वाली नवरात्रि से बिल्कुल अलग होती हैं और इनका संबंध तंत्र, मंत्र, योग और आत्मिक उन्नति से जुड़ा हुआ है। हालांकि, इसका महत्व केवल साधकों और तांत्रिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम भक्तों के लिए भी यह समय बेहद शुभ फल प्रदान करने वाला है। इन दिनों में कई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस खबर में जानिए गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या ना करें...
गुप्त नवरात्रि में क्या करें?
- गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में सफाई रखें और विधि विधान से माता की पूजा करें।
- प्रतिदिन माता के किसी एक मंत्र का 108 बार जप करें, जैसे 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'।
- गुप्त नवरात्रि में शारीरिक और मानसिक ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- इस समय में गुप्त दान करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- नवरात्रि के समापन पर कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें क्षमतानुसार दान दें।
गुप्त नवरात्रि में क्या ना करें?
- गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में या आसपास गंदगी ना करें।
- इन दिनों में तामसिक भोजन से परहेज करें, घर में प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा का प्रवेश वर्जित होना चाहिए।
- इन दिनों में झूठ बोलने या कटु वाणी ना बोलें, जिससे किसी का दिल दुखे।
- इन दिनों में किसी भी प्रकार की कलह से नकारात्मक वातावरण से दूरी बनाकर रखें।
- गुप्त नवरात्रि आ में दिन के समय सोने से बचें, शास्त्रों में व्रत के दौरान दिन में सोना वर्जित माना गया है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   20 Jan 2026 7:20 PM IST















