Mahakumbh Daan- Punya: महाकुंभ में करें इन चीजों का दान, सौभाग्य की होगी प्राप्ति, जीवन में आएगी खुशहाली

महाकुंभ में करें इन चीजों का दान, सौभाग्य की होगी प्राप्ति, जीवन में आएगी खुशहाली
  • महाकुंभ में स्नान से कई तरह के लाभ मिलते हैं
  • शारीरिक शुद्धि के साथ आत्मिक शांति मिलती है
  • महाकुंभ के दौरान दान-पुण्य का विशेष महत्व है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनातन धर्म में महाकुंभ मेला (Mahakumbh Snan) का अत्यधिक महत्व बताया गया है, जिसकी शुरुआत 13 जनवरी से होने वाली है। 12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले इस मेले में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। मान्यता है कि, महाकुंभ में शाही स्नान करने से ना सिर्फ शारीरिक शुद्धि मिलती है, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है। महाकुंभ के दौरान दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही व्​यक्ति को मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ के दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए। आइए जानते हैं...

आटे का दान

महाकुंभ के दौरान आटे का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि, इस दान से आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं रहती। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती। इसके साथ ही व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

चावल का दान

इस मेले में चावल का दान करना भी अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि, चावल का दान करने से आपके जीवन में समृद्धि आती है। ऐसे में आपको धन-संपत्ति की कमी नहीं रहती और यह दान आपके धन को बढ़ाता है। जब आप चावल का दान महाकुंभ में करते हैं तो यह आपके जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य भी लाता है।

वस्त्रों का दान

दान में किसी भूखे को अन्न के अलावा प्यासे को पानी और जरुर​तमंद को कपड़े का महत्व ​काफी होता है। महाकुंभ मेले में भी वस्त्र दान करना आपके लिए कई सारे लाभ प्रदान करता है। इस दान से आपके जीवन में दरिद्रता और कठिनाइयों का नाश होता है। साथ ही आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन सुखमय होता है।

काले तिल का दान

हिन्दू धर्म में काले तिल का उपयोग पूजा के दौरान किया जाता है और कहा जाता है कि जब आप काले तिल का दान करते हैं तो आपको पितृदोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा यदि आपकी कुंडली में ग्रहदोष है तब भी आपको तिल का दान कराना चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :  

Tags

Next Story