Mithun Sankranti 2025: जानिए मिथुन संक्रांति का महत्व, इन चीजों का करें दान

जानिए मिथुन संक्रांति का महत्व, इन चीजों का करें दान
  • सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं
  • सूर्य का यह राशि परिवर्तन 15 जून को होगा
  • यह दिन दान पुण्य के लिए शुभ माना जाता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में परंपराओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष स्थान है। वहीं जब, सूर्य देव जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इस ज्योतिषीय घटना को सूर्य संक्रांति (Surya Sankranti) कहते हैं। फिलहाल, हिन्दू पंचांग का चौथा माह आषाढ़ शुरू हो चुका है और सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इसे मिथुन संक्राति (Mithun Sankranti) कहा जाता है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन 15 जून 2025 को होने वाला है।

यह दिन दान पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, इससे पितर प्रसन्न होते हैं और दोष भी दूर होता है। यह दिन पितरों के तर्पण के लिए भी अच्छा माना जाता है। इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और तिथि कब से कब तक रहेगी...

मिथुन संक्रांति 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त

संक्रांति तिथि: 15 जून 2025 रविवार

सूर्य का मिथुन में प्रवेश: सुबह 06 बजकर 53 मिनट से

पुण्य काल: सुबह 06 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 19 मिनट तक

महापुण्य काल: सुबह 06 बजकर 53 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक

मिथुन संक्रांति पर इन चीजों का करें दान

धर्म शास्त्रों में अन्न दान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐस में आप मिथुन संक्रांति पर जरुरतमंद और गरीबों को अन्न का दान करें। ऐसा माना जाता है कि, इस दान से घर में अन्न-धन की स्थिरता और समृद्धि आती है।

मिथुन संक्रांति पर आप काले तिल का भी दान कर सकते हैं, ऐसा करने से पितरों को मोक्ष प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन सूर्योदय को जल अर्पित करते समय उसमें काला तिल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन तर्पण कम से कम 3 बार करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

इन दिनों बारिश की शुरुआत होती है, लेकिन भीषण गर्मी का वातावरण भी बना रहता है। ऐसे में मिथुन संक्रांति पर आप जलदान या जल का पात्र दान कर सकते हैं। प्यासे को पानी पिलाने के लिए प्याउ भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं के साथ-साथ पूर्वज भी इससे प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   14 Jun 2025 12:36 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story