Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी पर बन रहा खास संयोग, जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना गया है और यह दिन भगवान विष्णु का समर्पित है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, जो भक्त एकादशी व्रत रखते हैं, उन्हें मृत्यु के उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही साधक के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने संसार की रक्षा के लिए मोहिनी अवतार लिया था। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष यह व्रत 27 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन हैं ।आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में...
तिथि कब से कब तक
एकादशी तिथि आरंभ: 26 अप्रैल 2026, रविवार की शाम 6 बजकर 6 मिनट से
एकादशी तिथि समापन: 27 अप्रैल 2026, सोमवार की शाम 6 बजकर 15 मिनट तक
कब रखा जाएगा व्रत: यह व्रत 27 अप्रैल को रखा जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 09 बजकर 2 मिनट से लेकर दोपहर 10 बजकर 40 मिनट तक
मोहिनी एकादशी व्रत विधि
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तिल का लेप या फिर तिल मिले जल से स्नान करें।
- इसके बाद लाल वस्त्रों से सजे कलश की स्थापना कर पूजा करें।
- भगवान विष्णु और श्रीराम का धूप-दीप, फल-फूल आदि से पूजन करें।
- मोहिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें अथवा सुनें।
- पूजन के बाद प्रसाद वितरण कर ब्राह्मण को भोजन करवाकर दक्षिणा दें।
- रात के समय भगवान का भजन करें।
- द्वादशी के दिन एकादशी व्रत का पारण करें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   26 April 2026 6:10 PM IST














