श्री सिद्धिविनायक के लाइव दर्शन करें, जानें मंदिर की खूबियां

गणेश उत्सव श्री सिद्धिविनायक के लाइव दर्शन करें, जानें मंदिर की खूबियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गणेश उत्सव सबसे अधिक धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं यहां का श्री सिद्धिविनायक मंदिर सिर्फ देश में ही नहीं नहीं बल्कि दुनियाभर के गणपति बप्पा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां देश विदेश से श्रद्धालु और सैलानी दर्शन करने के लिए आते हैं। 

गणेश उत्सव में यहां बप्पा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिलती है। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर प्रशासन ने लोगों से घर पर रहने का आग्रह किया है और अपने घर से ही ऑनलाइन गणेश जी की आरती देखने के लिए कहा है। आइए जानते हैं इस मंदिर की खूबियां...

अपनी राशि के अनुसार करें गणेश जी की पूजा और मंत्र जाप

क्यों है खास
प्रथम पूज्य श्री गणेश के विभिन्न मंदिर हैं, देश के विभिन्न स्थानों में से एक सिद्धिविनायक, भगवान गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है। इसमें उनकी सूंड दाईं और मुडी होती है। जानकारी के अनुसार गणेश की ऐसी प्रतिमा वाले मंदिर सिद्धपीठ कहलाते हैं और इसलिए उन्हें सिद्धिविनायक मंदिर कहा गया है। माना जाता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में भक्त जो भी मुराद पूरे मन से मांगते हैं भगवान श्री गणेश उसे अवश्य पूरी करते हैं। 

आकर्षित करती है प्रतिमा
इस मंदिर में​ विराजित श्री गणेश की मूर्ति काले पत्थर से बनाई गई है जिसकी सूंड दाई तरफ है। भगवान गणेश के दोनों ओर उनकी पत्नी रिद्धि और सिद्धि भी विराजित हैं। देखने में यह प्रतिमा काफी आकर्षित है।

इस नाम से भी जाना जाता है मंदिर
सिद्धिविनायक को नवसाचा गणपति या नवसाला पावणारा गणपति के नाम से भी बुलाते हैं। दरअसल बप्पा को मराठी भाषा में इस नाम से पुकारते हैं जिसका अर्थ होता है कि जब भी कोई भक्त सिद्धिविनायक की सच्चे मन से प्रार्थना करता है तो बप्पा उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।

इस चतुर्थी पर 59 साल बाद बना ये दुर्लभ योग, जानें स्थापना की विधि

मंदिर की खासियत
श्री सिद्धि विनायक मंदिर की सबसे खास बात यह कि यहां सर्वधर्म यानी कि सभी के लिए द्वार खुले रहते हैं। यहां किसी तरह की कोई मनाही नहीं है। इस मंदिर में मंगलवार को होने वाली आरती प्रसिद्ध है, जिसमें करीब 2 किमी तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी होती है।

 

Created On :   10 Sep 2021 5:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story