अपनी राशि के अनुसार करें गणेश जी की पूजा और मंत्र जाप

Ganesh Utsav: Worship Ganesh ji and chant mantras according to your zodiac
अपनी राशि के अनुसार करें गणेश जी की पूजा और मंत्र जाप
गणेश उत्सव अपनी राशि के अनुसार करें गणेश जी की पूजा और मंत्र जाप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्सव का आरंभ 10 सितंबर यानी कि शुक्रवार से होने जा रहा है। पूरे 10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस उत्सव में श्री गणेश की पूजा अर्चना विधि विधान से ​की जाती है। बप्पा तो घर घर में लाए जाते हैं, लेकिन इनकी पूजा अलग- अलग स्थानों पर भिन्न तरह से की जाती है। 

वहीं अलग- अलग राशि वालों के लिए भी पूजा बताई गई है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भिन्न राशि वाले जातकों के लिए अलग अलग तरह से पूजा करना चाहिए, जिससे जल्द लाभ प्राप्त होता है और बप्पा प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं कौन-सी राशि वालों को पूजा कैसे करनी चाहिए? 

इस चतुर्थी पर 59 साल बाद बना ये दुर्लभ योग, जानें स्थापना की विधि

मेष 
जिन लोगों की राशि मेष है, उन्हें गणेश जी की पूजा करते समय एक मंत्र बोलना चाहिए – ॐ वक्रतुण्डाय हुं।। अगर आप पूजा के साथ-साथ मंत्र को नहीं पढ़ पा रहे हैं, तो आप अलग से माला के साथ जाप करें। जाप करने के बाद आप रोज गुड़ का भोग लगायें। इससे आपके जीवन में कोई भी समस्या होगी तो वो खत्म हो जाएगी। इसका जाप आपको सुख और समृध्दि देगा, मन को शांति मिलेगी।

वृषभ
जिन लोगों की राशि वृषभ है, वे गणेश जी के सिद्धी विनायक रूप की पूजा करें। इस राशि वालों को ॐ हीं ग्रीं हीं मंत्र को रोज बोलना है और भोग में भगवान गणेश को मिश्री का भोग लगाना है। इसको रोज करने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 

मिथुन
जिनकी राशि मिथुन है, वे लोग गणेश जी की आराधना माता लक्ष्मी के साथ करें। भोग में गणेश जी को मूंग के लड्डू चढ़ाएं। श्रीगणेशाय नमः या ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें और प्रतिदिन फूल चढ़ाएं। 

कर्क
जिन लोगों की राशि कर्क है, वे गणेश जी के वक्रतुण्ड रूप की पूजा करें। इन राशि वालों को ॐ वरदाय नः या ॐ वक्रतुण्डाय हूं मंत्र का जाप करना है। प्रतिदिन ये जाप करना आपको बहुत फायदा देगा। वैसे तो हम भगवान को रोली चढ़ाते हैं पर, इन राशि वालों को भगवान गणेश को चंदन का टीका लगाकर फूल चढ़ाना है। 

सिंह
इन राशि वालों को लक्ष्मी गणेश के साथ भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाना है। भोग में भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू चढ़ाना है। इन राशि वालों को गणेश जी का मंत्र ॐ सुमंगलाये नमः का जाप करना है, एक माला रोज करें। इससे आपकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 

कन्या
इन राशि वालों को लक्ष्मी गणेश की पूजा एक साथ में करनी है और पूजा के समय उन्हें दूर्वा के 21 जोड़े अर्पित करने हैं। इन राशि वालों को ॐ चिंतामण्ये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इन राशि वालों को ऐसा करने से सभी चिंता से छुटकारा मिल जाएगा।

तुला
इन राशि वालों को गणेश भगवान की पूजा के समय 5 नारियल भगवान गणेश को चढ़ाना चाहिए। इन राशि वालों को भगवान गणेश जी के वक्रतुण्ड के रूप की पूजा करनी चाहिए। प्रतिदिन ॐ वक्रतुण्डाय नमः मंत्र की माला करें। बस इतना करने से ही भगवान गणेश इस राशि के लोगों की जो भी समस्या को दूर कर देंगे। 

वृश्चिक
इन राशि वालों को मंत्र ॐ नमो भगवते गजाननाय का जाप रोज करना चाहिए। इन राशि वालों को भगवान गणेश के रूप श्वेतार्क गणेश की पूजा करनी चाहिए और प्रतिदिन भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करें। इससे इन राशि वालों के सारे कष्ट खत्म हो जाएंगे। 

सद्गुरु ने बताई शिव और पार्वती के विवाह की अनोखी कहानी

धनु
जिन लोगों की राशि धनु है उन्हें हर रोज ॐ गं गणपते मंत्र का जाप करना चाहिए। गणपति जी को पीले फूल अर्पित करें। भगवान को लड्डूओं का भोग लगाएं। इससे सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी और सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि लक्ष्मी गणेश की पूजा एक साथ करें। 

मकर 
जिन लोगों की राशि मकर है वे हमेशा भगवान गणेश के रूप शक्ति विनायक की पूजा करें। पूजा के समय भगवान को पान, सुपारी, ईलाइची और लोंग हमेशा चढ़ाए। ॐ गं नमः मंत्र का जाप पूजा के दौरान करें या अलग से एक माला करें। 

कुंभ
इस राशि वालों को एक माला ॐ गण मुत्कये फट् मंत्र का रोजाना जाप करना चाहिए। इन राशि वालों को शक्ति विनायक गणेश जी की पूजन करनी चाहिए। भोग में बेसन के लड्डू जरूर रखें और फूल सिर्फ लाल ही चढ़ायें। इससे आपके सारे दुखों का निवारण होगा।

मीन
इस राशि वाले जातकों को भगवान गणेशजी के हरिद्रा रुप की पूजा करनी चाहिए। एक बहुत जरूरी बात ॐ गं गणपतये नमः य ॐ अंतरिक्षाय स्वाहा मंत्र की माला रोजाना करनी चाहिए। भगवान गणेश को जब भी भोग लगाएं तो उसमें केसर जरूर हो और शहद भी। इससे आपके सभी दुखों का निवारण होगा।

Created On :   9 Sep 2021 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story