लव- कुश: रामायण के बाद अब उत्तर रामायण होगा शुरू, नजर आएंगे ये किरदार

Luv kush story will started from sunday uttar ramayan
लव- कुश: रामायण के बाद अब उत्तर रामायण होगा शुरू, नजर आएंगे ये किरदार
लव- कुश: रामायण के बाद अब उत्तर रामायण होगा शुरू, नजर आएंगे ये किरदार

डि​जिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन 3 मई तक देशभर में जारी रहेगा। इस बीच पॉपुलर घरों में बैठे लोगों के लिए दूरदर्शन ने प्रसिद्ध सीरियल रामायण का दोबारा प्रसारण शुरू किया था। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला और TRP के मामले में रामायण ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आज रावण के वध के साथ ही यह सीरियल खत्म हो गया है।

दूरदर्शन पर अब रविवार से इसकी जगह उत्तर रामायण दिखाया जाएगा। इस सीरीयल में दर्शकों को लव-कुश की कहानी देखने को मिलेगी। यह जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर पर पोस्ट करके दी है। 

घर की इस दीवार पर लगाएं घड़ी, खुल जाएंगे सफलता के द्वार

वहीं दूरदर्शन की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, रविवार रात से "उत्तर रामायण" अथवा "लव-कुश" की कहानी टीवी पर प्रसारित की जाएगी। यह सीरियल 19 अप्रैल रात 9:00 बजे से प्रसारित किया जाएगा। रात को 9:00 बजे से लव कुश के एपिसोड दिखाए जाएंगे वहीं सुबह 9:00 बजे उसका रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगा।

इस नाम से शुरू हुआ था सीरियल
आपको बता दें कि लव-कुश 1988 में दूरदर्शन पर "उत्तर रामायण" के नाम से प्रसारित किया गया था। यह सीरियल भी रामानंद सागर द्वारा बनाया गया था। इस सीरियल में सीता माता के महल से वनवास जाने की कहानी दिखाई गई है।

साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी ने दान दिए 51 करोड़

ये कलाकार आएंगे नजर
खास बात यह ​कि रामानंद सागर द्वारा तैयार इस सीरियर में भी रामायण के ही पात्र नजर आएंगे। इस सीरियल में लव और कुश की भूमिका में क्रमशः स्वप्निल जोशी और मयूरेश क्षत्रदे नजर आएंगे।

Created On :   18 April 2020 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story